फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक को गोली लगी, दो तमंचे और कारतूस बरामद

Mon, 16 Sep 2019 03:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीरme - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी थाने के सामने शुक्रवार रात करीब एक बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। कार को रोकने का इशारा करने पर चालक ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो कार में बैठे एक व्यक्ति को जा लगी। लोधी रोड पर घेराबंदी कर कार रुकवाई तो आरोपी कार चालक सोनू उर्फ मोहन फरार हो गया। कार से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि गोली लगने से घायल व्यक्ति यामीन को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने यामीन के अलावा कार में बैठे सोनू के साथी अनुज रावत को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मोहन आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास आदि के 23 मामले दर्ज हैं। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस मामला दर्ज कर मोहन की तलाश कर रही है।

आरोपी एक पुलिसकर्मी से उसकी सर्विस रिवाल्वर भी छीन ले गया है। डिफेंस कॉलोनी थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की सूचना मिली थी कि तिगड़ी से एक कार डिफेंस कॉलोनी होकर सोनीपत जा रही है। उसमें हथियार हो सकते हैं। पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी थाने के पास चिराग दिल्ली से आते हुए मूलचंद फ्लाईओवर से पहले चेकिंग शुरू कर दी। कार वहां से गुजरी तो चालक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास करते हुए बेरीकेडिंग में टक्कर मार दी और कार लेकर भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो चालक ने गोली चला दी, जिसमें कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। बचाव करते हुए पुलिस ने भी गोली चला दी, जो कार में बैठे यामीन की कमर में जा लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को लोधी रोड पर कार रुकवा लिया। कार में तीन बच्चे और कुछ महिलाओं समेत 10 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि मोहन ने फरार होते हुए भी पुलिस पर गोली चलाई थी।

अनुज से हो रही है पूछताछ

दक्षिण जिला डीसीपी ने बताया कि आरोपी अनुज से पूछताछ की जा रही है। कार हरियाणा नंबर की है और वह फरीदाबाद निवासी विकास के नाम है। पूछताछ में अनुज ने बताया कि उन्होंने गिरफ्तारी के डर से गोली चलाई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने, जान से मारने की धमकी देने, लूटपाट, लूटपाट के दौरान जान से मारने की नीयत से हमला करने और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें