फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कबूतर बाज़ार में कार्रवाई, 863 पक्षी और जानवर छुड़ाए, पांच आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस ने पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए), वर्ल्ड वाइड एनिमल और वन एवं वन्यजीव विभाग के साथ मिलकर कबूतर बाज़ार, जामा मस्जिद एरिया में संयुक्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में अवैध रूप से पालतू जानवरों व पक्षियों की बिक्री और उन्हें अमानवीय परिस्थितियों में रखने के आरोप में पांच दुकानों को सील किया गया और 863 पक्षियों व जानवरों को मुक्त कराया गया। इस मामले में पांच व्यक्तियों इकबाल खान, आकाश, कनी राम, मोहम्मद आदिल खान और राशिद खान को पकड़ा गया। इनको बाउंड डाउन किया गया है। जामा मस्जिद पुलिस स्टेशन ने इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मध्य जिले के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से ज्वाइंट ऑपरेशन 9 अगस्त को चलाया गया। खबर मिली कि कबूतर मार्केट में पालतू जानवरों की दुकानों पर संरक्षित पक्षियों और जानवरों की अवैध खरीद-बिक्री और उन्हें अनुचित तरीके से बंदी बनाकर रखा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर कुल पांच दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान, यह पाया गया कि पक्षियों और जानवरों को छोटी, भीड़भाड़ वाली और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में पिंजरों में बंद रखा गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें