फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः मोहल्ला क्लीनिक में भी होगी कोविड जांच, समय है दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक

Sat, 12 Sep 2020 03:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोहल्ला क्लीनिक दिल्ली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार लगातार जांच क्षमता बढ़ा रही है। अब सरकार ने आदेश दिया है कि सभी मोहल्ला क्लीनिक में भी कोविड-19 की जांच की जाएगी। इससे लोगों को अस्पतालों में जांच के लिए इंतजार नहीं करना होगा। घर के पास ही उन्हें यह सुविधा मिल जाएगी।

विज्ञापन


आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. शैली कामरा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली के सभी 450 मोहल्ला क्लीनिक में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कोरोना टेस्ट किए जाएंगे।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के निर्देशानुसार ही इनमें जांच की व्यवस्था रहेगी। बाद में आईसीएमआर के पोर्टल ही यह ब्योरा अपलोड किया जाएगा। जांच करने के सभी संसाधन सीडीएमओ एवं मिशन निदेशकों द्वारा प्रदान किए जाएंगे। इनमें पीपीई और टेस्ट किट शामिल हैं।
विज्ञापन


निशुल्क होगी सुविधा
एक अधिकारी के अनुसार, कोविड जांच निशुल्क होगी। रैपिड एंटीजन प्रणाली से सभी रोगियों का टेस्ट किया जाएगा, जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आएगी उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उन्हें भर्ती किया जाएगा या फिर होम आइसोलेशन में भेजा जाएगा, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उनकी निगरानी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें