फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाशिम अली हत्या मामलाः कोर्ट ने कहा- एक समुदाय के लोगों से बदला लेने के लिए बनाया गया था व्हाट्सएप ग्रुप

Sat, 22 Aug 2020 02:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
व्हाट्सएप - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

एक समुदाय के लोगों से बदला लेने के लिए बनाया गया था एक खास व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। इसके सदस्य आपा खो बैठे और दंगाइयों में शामिल हो गए। उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगे में हाशिम अली की हत्या के मामले में नौ लोगों के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र पर शुक्रवार को संज्ञान लेते हुए यह तल्ख टिप्पणी की।

विज्ञापन


कड़कड़डूमा अदालत के सीएमएम पुरुषोत्तम पाठक ने कहा कि एक समुदाय के लोगों से बदला लेने की साजिश के तहत व्हाट्एस ग्रुप बनाया गया। इस ग्रुप में शामिल लोग सड़कों पर हथियारों के साथ उतर आए और नौ लोगों की हत्या कर दी। व्हाट्सएप ग्रुप बनाने वाले कुछ युवा कथित तौर पर दुष्प्रचार की अथक मूर्खता को महसूस करने में विफल रहे।

अदालत ने कहा आरोपियों द्वारा कथित तौर पर किए गए अपराधों का संज्ञान लेने के लिए पर्याप्त सामग्री है। प्रथम दृष्टया यह लगता है कि आरोपियों ने सोच-समझ कर हत्याएं कीं। कोर्ट ने आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के बाद सभी नौ आरोपियों लोकेश कुमार सोलंकी, पंकज शर्मा, सुमित चौधरी, अंकित चौधरी, प्रिंस, ऋषभ चौधरी, जतिन शर्मा, विवेक पांचाल और हिमांशु ठाकुर को अगली सुनवाई 28 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 24 और 25 फरवरी को हुए दंगे के बाद आरोपियों ने 26 फरवरी को भगीरथी विहार नाले की पुलिया के पास हाशिम अली की बेरहमी से हत्या कर शव नाले में फेंक दिया था। 27 फरवरी को नाले से उसका शव बरामद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें