फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एसी में लगी आग, दम घुटने से दंपती की मौत, पांच गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

Sun, 02 Oct 2022 04:51 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के दिन शाहदरा जिले के कृष्णा नगर में मकान में लगी आग से बुजुर्ग दंपती की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त राजकुमार जैन (80) और इनकी पत्नी कमलेश जैन (75) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


हादसे के समय इनके बेटा-बहू व दो पोते अपने-अपने कामों से बाहर थे। घर में बुजुर्ग दंपती अकेले थे। अचानक दूसरे कमरे में लगे एसी से आग लगी, जिसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दोनों को हेडगेवार अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुनीत जैन परिवार के साथ एफ-15/20 कृष्णा नगर स्थित मकान की चौथी मंजिल पर किराए का मकान लेकर रहता है। इसके परिवार में पत्नी रीमा जैन के अलावा दो बेटे हैं। पुनीत का गांधी नगर इलाके में कपड़ों का कारोबार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें