फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: अवैध पटाखे लेकर आए दंपती व बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के घर से मेरठ, गाजियाबाद व गुरुग्राम से लाए गए 3580 किग्रा पटाखे बरामद
विज्ञापन

-पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने तीनों को राजौरी गार्डन के विशाल एंक्लेव से दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी के बावजूद लोग राजधानी में अवैध पटाखे बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने राजौरी गार्डन इलाके में छापेमारी कर दंपती व उनके बेटे को भारी मात्रा में अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 3580 किग्रा से अधिक पटाखे बरामद किए हैं। पकड़े गए अरोपियों की पहचान सुशील कक्कड़ (53), पत्नी उपासना कक्कड़ (50) और शिवम कककड़ (28) के रूप में हुई है।
आरोपी मेरठ, गाजियाबाद और गुरुग्राम में अलग-अलग जगहों से पटाखे लाकर बेचने की तैयारी कर रहे थे। पटाखों की दोबारा से पेकिंग की जा रही थी। पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त ने बताया 25 सितंबर को मिली सूचना के आधार पर टीम ने विशाल एंक्लेव स्थित मकान में छापा मारा। आरोपी परिवार घर में पटाखों की दोबारा से पैकिंग का काम कर रहा था। मकान की तलाशी दौरान हर कोने में पटाखे मौजूद थे।आरोपियों ने रसोई को भी नहीं छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों ने मेरठ, गाजियाबाद और गुरुग्राम से पटाखे लाने की बात की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया है कि इनका आम दिनों में नमकीन और अन्य खाने पीने के सामान की दुकान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें