नई दिल्ली। विश्व पर्यटन दिवस के पर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय ने राजधानी की सांस्कृतिक और पाक-परंपरा में नया अध्याय जोड़ा है। शनिवार को नेहरू प्लैनेटेरियम की छत पर बने अत्याधुनिक कैफे फॉरेस्ट टेबल, ऑल डे डाइनिंग का उद्घाटन प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय की कार्यकारिणी परिषद के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने किया। फॉरेस्ट टेबल केवल भोजन का स्थल नहीं बल्कि एक अनुभव है, जो धरोहर, विज्ञान और आधुनिक जीवनशैली का संगम प्रस्तुत करता है। टीन मूर्ति परिसर की हरियाली और दिल्ली के मनोरम दृश्य इस कैफे को विशिष्ट बनाते हैं। वहीं अक्टूबर के पहले सप्ताह से आम आगंतुकों के लिए यह कैफे खोला जाएगा। कैफे का मेन्यू ताजगी, नवाचार और स्थिरता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।