फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों को ब्लड और प्लाजमा के साथ फूड डोनेट करेगा आरएसएस

Sun, 18 Apr 2021 10:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मदद करने के लिए आगे आया है। दिल्ली में आरएसएस पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना संक्रमित मरीजों को मदद पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है। देश में हर रोज ढाई लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। संक्रमित मरीजों की संख्या इतनी बढ़ती जा रही है कि अस्पतालों में जगह और स्वास्थ्य कर्मी कम पड़ने लगे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मदद करने के लिए आगे आया है। दिल्ली में आरएसएस पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना संक्रमित मरीजों को मदद पहुंचा रहा है। संघ का अनुषांगिक संगठन सेवा भारती ब्लड, प्लाजमा और प्लेटलेट्स की कमी नहीं हो इसके लिए डिजिटल हेल्पलाइन शुरू की है। UTKARSH BHARAT एप नाम से 'रक्त-सेवा'  हेल्पलाइन शुरू की गई है। इसके माध्यम से कार्यकर्ता हरेक बस्ती में ब्लड, प्लाजमा और प्लेटलेट्स दान कर रहे हैं। संघ के कार्यकर्ता शहरों में अकेले रह रहे संक्रमित बुजुर्गों, संक्रमित परिवारों और पीजी छात्रावासों में रह रहे संक्रमितों को निशुल्क भोजन भी उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही बस्तियों में डॉक्टर्स द्वारा ऑनलाइन संवाद भी आयोजित कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जरूरतमंदों को मिलेगी ऑक्सीजन
वहीं होम आइसोलेशन में रह रहे जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है। साथ ही कोरोना के खिलाफ इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए जगह-जगह आयुर्वेदिक काढ़े और होम्योपैथिक दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। दिल्ली के प्रांत कार्यवाह भारत भूषण ने बताया कि जल्द ही एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। जिस पर कॉल करने पर जरूरतमंदों को कोरोना से सम्बंधित सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। 

 वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करेगा संघ
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सेवा भारती की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों को वैक्सीनेशन कराने और रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भी अपील की जा रही है।  वहीं पूर्वी, उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली में मास्क वितरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें