फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लॉकडाउन: फिर घर को लौटने लगे प्रवासी, दर्दनाक हुए राजधानी के हालात

Mon, 19 Apr 2021 04:00 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा के बाद प्रवासी एक बार फिर अपने घरों को लौटने लगे। बस अड्डों और स्टेशनों पर बढ़ी यात्रियों की भीड़। ताजा हुआ पिछले साल के लॉकडाउन का दर्द।
विज्ञापन
दिल्ली से लौटने लगे प्रवासी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन का डर अभी प्रवासियों के मन से गया नहीं था कि स्थिति एक बार फिर बिगड़ने लगी है। दिल्ली में सोमवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक सप्ताह का लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इसकी घोषणा के दौरान सीएम ने प्रवासियों को आश्वस्त करते हुए पिछली बार की तरह इस बार दिल्ली को छोड़कर न जाने का आग्रह किया।

विज्ञापन


लेकिन लॉकडाउन की घोषणा होते ही एक बार फिर गोद में बच्चे और सिर पर सामानों की गठरी लेकर प्रवासी अपने गांव को जाने लगे। बस अड्डों पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। हालांकि प्रवासियों का जाना तो बीते कई दिनों से जारी है, लेकिन आज की घोषणा के बाद इसमें तेजी आ गई।

आनंद विहार आइएसबीटी और कौशांबी बस अड्डे पर यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिली। बस अड्डों के मुकाबले रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ कम है क्योंकि इन दिनों जिसके पास कनफर्म टिकट होता है उसी को स्टेशन में प्रवेश दिया जा रहा है। इस वजह से रेलवे स्टेशनों की ओर अधिक यात्री नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले सप्ताह एलजी के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी। इसकी अवधि हर सप्ताह शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक थी। 

लेकिन बिगड़ते हालात को देखते हुए आज रात 10 बजे से अगले सोमवार की सुबह तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इस दौरान सभी से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें