इस समय दिल्ली में संक्रमण दर 0.05 फीसदी पर बनी हुई है। राहत की बात यह है कि बीते 9 दिन में कोरोना से सिर्फ एक मौत हुई है। पिछले महीने दिल्ली में पांच लोगों की मौत हुई थी।
राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए हैं। वहीं किसी भी मरीज की इसके कारण मौत नहीं हुई। इस समय दिल्ली में संक्रमण दर 0.05 फीसदी पर बनी हुई है। राहत की बात यह है कि बीते 9 दिन में कोरोना से सिर्फ एक मौत हुई है। पिछले महीने दिल्ली में पांच लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 25,088 है। 24 घंटे में कुल 62,450 टेस्ट किए गए। इसमें 43,170 आरटी-पीसीआर और 19,280 रैपिड एंटीजन टेस्ट हैं। दिल्ली में अब तक 14,39,166 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 14.13 लाख से अधिक मरीज ठीक हुए हैं।
शुक्रवार को दिल्ली में 39 नए मामलों के साथ संक्रमण दर 0.06 फीसदी दर्ज हुई थी। इससे एक दिन पहले 44 मामलों के साथ संक्रमण दर 0.07 फीसदी थी। गत 13 सितंबर को मामलों की संख्या घटकर 17 हो गई थी। इस दिन एक भी मौत कोरोना से नहीं हुई थी। संक्रमण दर 0.04 फीसदी थी।