फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: नए मामलों में आई कमी, एक दिन में मिले 25 नए संक्रमित, 37 हुए स्वस्थ

Wed, 20 Oct 2021 07:27 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक दिन में 56293 नमूनों की जांच में 0.04 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा पिछले एक दिन में 74744 लोगों ने वैक्सीन लिया है
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन लगातार बढ़ोतरी के बाद राजधानी में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 25 नए केस मिले, जबकि 37 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। 
विज्ञापन


इसके साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 14,39,466 हो चुकी है। इनमें से 14,14,066 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 25090 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के सक्रिय मामले 310 हैं जिनमें से 96 लोग घरों में आइसोलेशन में हैं। विभाग के अनुसार कंटेनमेंट जोन में भी कमी आई है। पिछले एक दिन में सात क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से बाहर रखा गया है। फिलहाल 97 इलाके अभी भी सील हैं। 

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक दिन में 56293 नमूनों की जांच में 0.04 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा पिछले एक दिन में 74744 लोगों ने वैक्सीन लिया है। इसी के साथ ही कुल टीकाकरण बढ़कर 1.97 करोड़ पार हो चुका है जिनमें से 1.27 करोड़ लोग एक खुराक ले चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें