फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: सेंट स्टीफंस कॉलेज के 13 छात्र और 2 स्टाफ मेंबर्स संक्रमित, डलहौजी ट्रिप से लौटा था दल

Sat, 03 Apr 2021 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेन्स कॉलेज के 13 छात्रों और दो कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कैंपस के भीतरी क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। कालेज प्रिंसिपल ने शुक्रवार को नोटिस में लिखा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत डीन कार्यालय सभी को पृथक-वास और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है। इसके अलावा कैंपस के भीतरी क्षेत्र में जाने से पहले प्रिंसिपल की अनुमति लेनी होगी। 
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक, आवास-सह-कॉलेज के डीन पादरी और सार्वजनिक प्रबंधक (सुरक्षा अधिकारी) में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। ये दोनों छात्रावास में रहने वाले छात्रों, दिल्ली कॉलेज के छात्रों के एक समूह को मार्च के आखिरी सप्ताह में हिमाचल प्रदेश स्थित डलहौजी में शैक्षणिक दौरे पर लेकर गये थे। 

कोराना मामले सामने आने के बाद कॉलेज के भीतरी हिस्से को सभी के लिए बंद कर दिया गया है। प्रासंगिक और नियमित कार्य करने वाले उचित प्रक्रिया और सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए कॉलेज के बाहरी हिस्से में आ-जा सकते हैं। स्थिति में सुधार होने की अधिसूचना मिलने तक फैकल्टी कॉलेज आना टाल सकते हैं। 
विज्ञापन


वहीं,  सेंट स्टीफेन्स कॉलेज के शासी निकाय की सदस्य नंदिता नरेन ने कॉलेज के प्रधानाचार्य जॉन वर्गीज को पत्र लिखकर छात्रों के कोविड-19 से संक्रमित होने और डलहौजी दौरे से संबंधित रिपोर्ट को लेकर कई सवाल उठाये हैं।
विज्ञापन

सक्रिय मामलों में देश में 10 वें स्थान पर पहुंची  दिल्ली

वहीं,  सेंट स्टीफेन्स कॉलेज के शासी निकाय की सदस्य नंदिता नरेन ने कॉलेज के प्रधानाचार्य जॉन वर्गीज को पत्र लिखकर छात्रों के कोविड-19 से संक्रमित होने और डलहौजी दौरे से संबंधित रिपोर्ट को लेकर कई सवाल उठाये हैं। पत्र में नरेन ने यह भी पूछा कि क्या कॉलेज प्रशासन ने इस दौरे और छात्रावास खोलने और 200 से अधिक छात्रों को पिछले कुछ महीनों में वापस आने की इजाजत देने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय और राज्य सरकार से अनुमति ली थी?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें