फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियाघर: आज से पर्यटकों को आधा घंटा पहले मिलेगा प्रवेश, तीन हजार से पांच हजार संख्या करने पर विचार

Sat, 03 Apr 2021 08:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
दिल्ली चिड़ियाघर में शनिवार से पर्यटकों को स्लॉट के निर्धारित समय से आधा घंटा पहले प्रवेश मिल सकेगा। यह नियम दोपहर से पहले और दोपहर के बाद वाले दोनों स्लॉटों में लागू होगा। साथ ही भविष्य में पर्यटकों की संख्या तीन हजार से बढ़ाकर पांच हजार करने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, पर्यटकों की भीड़ को सीमित करने के लिए दिल्ली चिड़ियाघर में प्रवेश के लिए दो स्लॉट निर्धारित किए गए हैं।इसके तहत पहला स्लॉट सुबह आठ बजे से लेकर 12 बजे तक और दूसरा स्लॉट दोपहर एक बजे से लेकर शाम पांच बजे तक रखा गया है। प्रत्येक स्लॉट में केवल 1500 पर्यटकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है जिससे परिसर के अंदर अधिक भीड़भाड़ न हो और शारीरिक दूरी का पालन हो सके।

इस संबंध में दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक रमेश कुमार पांडे ने बताया कि बुधवार को चिड़ियाघर खुलने के पहले दिन पर्यटकों से दिल्ली चिड़ियाघर को कई सुझाव प्राप्त हुए हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों की परेशानी कम करने के लिए उन्हें तय किए गए स्लॉट से आधा घंटा पहले ही प्रवेश देने का निर्णय लिया है। यदि कोई पर्यटक सुबह साढ़े बजे आ जाता है और उसे आठ बजे प्रवेश करना है तब भी उसे सुबह जल्द ही प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसी प्रकार यह नियम दिन में भी लागू होगा इससे एक ही समय पर  चिड़ियाघर में प्रवेश करने वाली भीड़ और बाहर निकलने वाली भीड़ से संक्रमण का खतरा भी कम होगा। निदेशक ने उम्मीद जताई है कि सप्ताहंत पर चिड़ियाघर में अधिक पर्यटकों के जुटने की संभावना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिल्ली चिड़ियाघर को पूरे एक साल बाद एक अप्रैल को पर्यटिक को के लिए कोरोना नियमों के साथ खोल दिया गया था। पहले दिन करीब 1,645 पर्यटकों ने वन्यजीवों का दीदार किया था।

भविष्य में पांच हजार पर्यटक एक साथ कर सकते हैं वन्यजीवों का दीदार
दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक रमेश कुमार पांडे ने बताया कि फिलहाल ट्रायल के तौर पर पर्यटकों की संख्या को तीन हजार तक रखा गया है। इसकी करीब एक महीने तक निगरानी की जाएगी। 
यदि इतनी संख्या में प्रशासन को कोरोना नियमों का पालन कराने में कोई परेशानी नहीं होती है और लोगों के बीच शारीरिक दूरी बनी रहती है, तो भविष्य में दिल्ली चिड़ियाघर पर्यटकों की संख्या पांच हजार तक बढ़ाने पर विचार कर रहा है इससे एक ही समय में अधिक वन्यजीव प्रेमी परिसर में पहुंचे जानवरों को देख सकेंगे।

निदेशक ने कहा कि दिल्ली चिड़ियाघर में भ्रमण के लिए काफी खुली जगह है, लेकिन बाड़ों के बाहर अधिक भीड़ होती है। इस वजह से संक्रमण का खतरा भी बना रहता है। हालांकि, इसको देखते हुए बीच-बीच में बाड़ों के बाहर सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें