1 मार्च से शुरू हुए टीकाकरण के दूसरे अभियान में अबतक करीब 2 लाख बुजुर्ग टीका लगवा चुके हैं। यह इस दूसरे चरण में हुए टीकाकरण का 75 फीसदी हिस्सा है।
कोरोना के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि दिल्ली के अन्दर कोरोना के नए मरीज की संख्या और संक्रमण दर अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है। यहां संक्रमण से हालात काबू में है। बस जरूरी है कि लोग सावधानी बरतें और मास्क का प्रयोग करें।
पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर 0.6त्न है ,जो देश की कई राज्यों जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, केरला और पंजाब की तुलना में कम है। उन्होंने कहा कि लोगों को मास्क का प्रयोग करना चाहिए और शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए, क्योंकि कोरोना ऐसी बीमारी है जो बार-बार लौटकर आती है। इसलिए सभी को सावधान और सचेत रहने की जरुरत है ।
जैन के मुताबिक, बढ़ते संक्रमण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार प्रतिदिन 70 हजार से भी ज्यादा जांच कर रही है। एक समय था जब दिल्ली के अंदर का संक्रमण दर 15त्न से ज्यादा थी। पिछले दो-तीन महीने से तो यह दर 1त्न से भी कम है। अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में संक्रमण दिल्ली के मुकाबले 3 गुना, पंजाब में 6 गुना, केरल में 7 गुना और महाराष्ट्र में 30 गुना ज्यादा है।