फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीसी बस से कुचलकर कोरोना योद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में शनिवार दोपहर डीटीसी बस ने एक कोरोना यौद्धा को कुचल दिया। हादसे के समय 25 वर्षीय सावन घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सावन एलएनजेपी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर (एनओ) के रूप में काम करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सावन परिवार के साथ मयूर विहार फेस-3 में रहते थे। शनिवार दोपहर के समय वह घर से ड्यूटी के लिए स्कूटी से निकले थे। पांडव नगर स्थित शशि गार्डन के पास उनकी स्कूटी फिसल गई और वे सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रही रूट संख्या-309 की बस ने उन्हें कुचल दिया। लोगों का कहना है कि पहले बस ने ही पीछे से स्कूटी को टक्कर मारी थी।, जिसकी वजह से हादसा हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें