फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 2909 नए पॉजिटिव मरीज मिले, 58 की मौत

विज्ञापन
Corona's 2909 new positive patients found, 58 dead
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में तीन दिन बाद कोरोना संक्रमित मरीज तीन हजार से कम आए हैं। बीते 24 घंटे में 2909 नए पॉजिटिव मरीज मिले और 58 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, विभिन्न अस्पतालों से इलाज के बाद 3589 मरीजों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 62655 हो गई है, जबकि 2233 मरीजों की मौत हो चुकी है। हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि कोविड अस्पतालों में 13183 मरीजों को भर्ती करने की क्षमता है। इस समय कुल 6213 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड केयर सेंटर में 1579 और हेल्थ सेंटर मेें 197 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें हेल्थ सेंटर में 344 और कोविड केयर सेंटर में 5909 मरीजों को रखने की क्षमता है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को 14682 लोगों की कोरोना जांच की गई। दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर अब 20247 लोगों की जांच की जा रही है।
संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हुए
सोमवार को 2909 मरीज संक्रमित मिले और 3589 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। 20 जून के बाद ऐसा दूसरी बार है, जब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमितों से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के हालात
कुल संक्रमित- 62655
मौत- 2233
ठीक हुए- 36602
सक्रिय मामले-23820
कुल जांच- 384696
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें