फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी अस्पताल में कोरोना मरीजों को मिलेगी प्लाज्मा थेरेपी

विज्ञापन
Corona patients will get plasma therapy at Rajiv Gandhi Hospital
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल मेें अब कोरोना के मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी दी जाएगी। आईसीएमआर ने पहले चरण में 200 मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी करने के लिए मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल 200 मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी करने की अनुमति मिली है। इसकी शुरुआत करने से पहले सभी तरह के प्रबंध किए जा रहे हैं, थेरेपी के लिए प्रशिक्षित तकनीशियनों की जरूरत है। इनकी नियुक्ति के लिए अस्पताल ने विज्ञापन दिए हैं। प्लाज्मा थेरेपी के लिए बहुत सारी सामग्रियों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की जरूरत होती है। सभी तैयारियां पुख्ता की जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने हाल ही में यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस) में देश का पहला प्लाज्मा बैंक शुरू किया है। राजीव गांधी अस्पताल से पहले लोकनायक अस्पताल को भी 200 मरीजों की प्लाज्मा थेरेपी की अनुमति मिली थी। 30 मरीजों को लोकनायक अस्पताल में प्लाज्मा दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली स्थित राजीव गांधी अस्पताल कोविड-19 केंद्र घोषित किए जाने के बाद से एक हजार से अधिक रोगियों का इलाज कर चुका है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इस अस्पताल का दौरा किया था और वहां आईसीयू बेड की संख्या को 45 से बढ़ाकर 200 किया गया था। अस्पताल से अब तक कोरोना के एक हजार से ज्यादा मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें