फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 33 लोगों की मौत, 4136 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में लगातार तीसरे दिन चार हजार से ज्यादा मामले आए हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे में 4136 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की है, जबकि 33 लोगों की मौत हो गई। 3826 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अब तक कोरोना के कुल 3,56,655 मामले हो गए हैं। इनमें से 3,23,654 मरीज ठीक हो गए हैं। संक्रमण की वजह से अब तक 6258 लोग जान गवा चुके हैं। संक्रमण दर 8.17 फीसदी हो गई है। वहीं, रिकवरी दर करीब 90 फीसदी है। दिल्ली में फिलहाल 26744 सक्रिय मामले हैं। कोविड अस्पतालों में 15756 बेड की व्यवस्था है। इनमेें 5283 मरीज भर्ती हैं। 16115 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। इसके अलावा कोविड केयर केंद्र में 899 और स्वास्थ्य केंद्रों में 311 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार रोजाना के मुकाबले कम जांच होने के बावजूद 4136 मामले आए आए हैं। संक्रमण दर बढ़कर 8.43 प्रतिशत हो गई है। करीब एक महीने बाद यह दर इतनी बढ़ी है। प्रति दस लाख की आबादी पर 229705 जांच की जा रही है। अब तक 4364408 टेस्ट किए जा चुके हैं। कंटेनमेंट जोन बढ़कर 2893 हो गए हैं। एक दिन में 37 रेड जोन बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें