कोरोना जांच या वैक्सीन लगाने के लिए भी आईडी दिखाकर जाने की छूट
डीडीएमए के अनुसार कोरोना की जांच या उसका टीका लेने जाने वालों को भी आईडी कार्ड दिखा कर जानें की छूट दी गई थी। जबकि काम करने वालों के लिए ई-पास जारी किया जा रहा है इसे दिखा कर उन्हें छूट मिल सकती है।
डीडीएमए ने आदेश में कहा है कि जिन कार्यालयों व कर्मचारियों को छूट दी गई है, वे अपना आई कार्ड दिखाकर काम-काज कर सकेंगे। इसमें आवश्यक सेवा व इमरजेंसी सेवा में लगे कर्मचारी, न्यायाधीश व वकील, विदेशी दूतावास के कर्मचारी, डाक्टर, नर्स व पारा मेडिकल स्टाफ, एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन आने जाने वाले यात्री, इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया कर्मचारी, गर्भवती महिलाएं, परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र शामिल हैं।