फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Delhi: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल कोरोना संक्रमित, कहा-बहुत ज्यादा दिक्कत महसूस हो रही

Sat, 08 Jan 2022 03:11 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि फील्ड में बहुत ज्यादा काम करने के बावजूद वे अभी तक कोरोना से बचने में सफल रही थीं। उन्हें बहुत तेज बुखार है।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर अपनी पूरी रफ्तार से चल रही है। शनिवार को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल कोरोना संक्रमित हो गईं। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर उन्होंने कोरोना जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, ''कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बहुत तेज बुखार है और बहुत ज्यादा दिक्कत महसूस हो रही है। मैं ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आए लोगों से आग्रह है कि वे लोग भी अपनी आटीपीसीआर जांच करा लें।''

उन्होंने आगे कहा, ''फील्ड में बहुत ज्यादा काम करने के बावजूद अभी तक कोरोना से बची रही। ओमिक्रॉन बहुत ज्यादा संक्रामक है। सभी लोग कृपया एहतियात बरतें।''

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें