फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 5.7 फीसदी तक गिरी

Fri, 24 Jul 2020 05:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर 6 फीसदी से नीचे आ गई है। बीते 24 घंटों में कुल 18226 लोगों के टेस्ट हुए। इनमें 12,465 एंटिजन किट से और बाकी 5,761 आरटी-पीसीआर जांच हुई। जांच में 1041 लोग संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन


लिहाजा, संक्रमण दर 5.7 फीसदी रही। वहीं, 1415 लोगों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई और 26 मरीजों की मौत हो गई। कुल सक्रमितों की संख्या 126323 हो गई है, जबकि 3719 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 14554 हो गई है। कोविड अस्पतालों में इस समय 15475 बेड उपलब्ध हैं, जिनमें कुल 3271 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 2092 और हेल्थ सेंटर मेें 150 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें हेल्थ सेंटर में 544 और कोविड केयर सेंटर में 9554 मरीजों को रखने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अब तक दिल्ली में कुल 889597 लोगों की जांच की गई है। यहां प्रति 10 लाख की आबादी पर 46820 जांच हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें