कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान श्रमिकों के पलायन, वित्तीय नुकसान सहित अन्य कारणों की जह दिल्ली मेट्रो फेज-4 के निर्माण में देरी हो सकती है। डीएमआरसी का लक्ष्य 2025 तक फेज-4 के तीनों कॉरिडोर पर निर्माण पूरा करने की है, लेकिन हालात को देखते हुए आगे निर्णय लिए जाएंगे। लॉकडाउन में सेवाएं बंद होने और अनलॉक के दौरान भी कम यात्रियों की वजह से डीएमआरसी को 400 करोड़ से अधिक वित्तीय नुकसान हो चुका है। एक के बाद एक चुनौतियों की वजह से दिल्ली मेट्रो फेज-4 परियोजनाओं के पूरा होने में देरी होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
19 अप्रैल से लागू लॉकडाउन के दौरान मेट्रो सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं। इस दौरान होली का त्योहार पर करीब 1500 श्रमिक अपने मूल प्रदेशों में चले गए। निर्माण कार्यो की रफ्तार धीमा न हो इस लिहाज से दिल्ली मेट्रो ने श्रमिकों के लिए चिकित्सा, आवास की सुविधा के साथ साथ टीकाकरण की भी शुरुआत कर दी।
डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक फेज-4 के विस्तार के तहत तीन कॉरिडोरों पर 65 किलोमीटर में लाइनें बिछाई जाएंगी। परियोजनाओं को समय पर पूरा कर सकें, इसे ध्यान में रखते हुए
निर्माण कार्य रुकने नहीं दिया गया। 2025 तक तीनों कॉरिडोर पर निर्माण पूरा होने की संभावना है। हालांकि कोरोना महामारी काल में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए हालात की दोबारा समीक्षा की जाएगी।
लॉकडाउन में तीनों कॉरिडोर पर जारी रहा निर्माण कार्य
. जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम कॉरिडोर पर 2.8किलोमीटरलंबी दोहरी सुरंगों में सेएक सुरंग में 500मीटरकी टनलिंग का कार्य पूरा किया गया। कास्टिंग यार्ड में टनल संबंधी कार्य भी 50 फीसदी पूरा कर लिया गया है और सितंबर तक दोहरी सुरंगों के शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।
. मई में मुकरबा चौक पर फेज-4 के पहले पहले टी-गर्डरका निर्माण किया गया।
. मजलिसपार्क-मौजपुरकॉरिडोर पर यू-गर्डर,टी-गर्डर की कास्टिंग,यू-गर्डरका इरेक्शन,स्टेशनोंव वायाडक्ट स्थलों पर पीयरकैप्स तैयार किए जा रहे हैं।
. यमुना नदी पर दिल्ली मेट्रो केपांचवे पुल का निर्माण भी कियाजा रहा है। इसके पूरा होनेसे पिंक लाइन पर कनेक्टिविटीका रिंग पूरा हो जाएगा।
. तुगलकाबाद-एयरोसिटीकॉरिडोर स्थित कास्टिंग यार्ड में बड़े क्रेन के लिए जरूरी उपकरण लगाने सहित यू गर्डर कास्टिंग जारी है।
400 किलोमीटर से अधिक लंबा हो जाएगा मेट्रो का नेटवर्क
अप्रैल और मई 2021 में डीएमआरसी के फेज-4 के भूमिगत सेक्शन के लिए चार टेंडर जारी किए गए। जिका (जेआईसीए) 8300 करोड़ से अधिक का ऋण स्वीकृत हो चुका है। मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर निर्माण पूरा होने के बाद दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क का विस्तार 400 किलोमीटर से अधिक दायरे में हो जाएगा। तीनों कॉरिडोर पर 45 मेट्रो स्टेशन होंगे।