फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : फतेहपुरी मस्जिद को आम नमाजियों के लिए किया बंद, रमजान में मस्जिद का स्टाफ ही अदा करेगा नमाज

Mon, 12 Apr 2021 09:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

डीडीएमए के आदेश में किसी भी धार्मिक स्थल के अलावा सार्वजनिक स्थल या बाजार में भीड़ इकट्ठा करने पर मनाही थी। माना जा रहा था कि रमजान में मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ बढ़ने से कोविड नियमों का पालन नहीं हो पाएगा। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड के बढ़ते मामलों और डीडीएमए के आदेश को देखते हुए फतेहपुरी मस्जिद को आम नमाजियों के लिए अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। सोमवार को फतेहपुरी मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अनस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार से स्टाफ को ही मस्जिद में नमाज अदा करने की इजाजत होगी। 
विज्ञापन


मौलाना ने बताया कि रमजान को देखते हुए फिलहाल यह कदम उठाया गया हैं। वहीं जामा मस्जिद के नायब इमाम सैयद शाबान बुखारी ने बताया है कि जामा मस्जिद फिलहाल आम नमाजियों के लिए खुली रहेगी। रात की नमाज (ईशा की नमाज) का समय थोड़ा पहले किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि डीडीएमए के आदेश में किसी भी धार्मिक स्थल के अलावा सार्वजनिक स्थल या बाजार में भीड़ इकट्ठा करने पर मनाही थी। माना जा रहा था कि रमजान में मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ बढ़ने से कोविड नियमों का पालन नहीं हो पाएगा। 
विज्ञापन


इसलिए नियमों का पालन करवाने के लिए मस्जिद प्रशासन से बातचीत कर इसका फैसला किया गया। वहीं जामा मस्जिद के नायब इमाम शाबान बुखारी ने बताया कि रमजान में मस्जिद में भीड़ को कम करने के लिए मस्जिद परिसर में होने वाली बाकी तरावीह को इस बार इजाजत नहीं दी गई। इससे पूर्व 30 से 35 जगहों पर तरावीह होती थीं। अब बस मस्जिद के मेन हॉल में ही तरावीह का पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें