फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कोरोना के नए 58 मामले मिले, एक मरीज ने तोड़ा दम, 69 हुए ठीक

Fri, 23 Jul 2021 11:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कुल जांच में 43,216 आरटी-पीसीआर से और 24,601 एंटीजन से की गई। अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,35,778 हो गई है, जिनमें से 14,10,164 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौत का आंकड़ा 25,041 हो गया है। 
 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में शुक्रवार को 58 संक्रमित मिले और एक मरीज की मौत हो गई। इस दिन 69 मरीज स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों मे 67,817 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 0.09 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। 
विज्ञापन

कुल जांच में 43,216 आरटी-पीसीआर से और 24,601 एंटीजन से की गई। अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,35,778 हो गई है, जिनमें से 14,10,164 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौत का आंकड़ा 25,041 हो गया है। 

सक्रिय मरीज 573 रह गए है। इनमें से 167 रोगी अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 339 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 09 रोगियों का इलाज चल रहा है। कंटेनमेंट जोन 322 है। दिल्ली में अब तक 2 करोड़ 30 लाख सैंपल की जांच हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें