जेल के डीजी संदीप गोयल का कहना है कि करीब पांच माह के बाद कोरोना के मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमित कैदियों और जेल कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर दिया है।
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तिहाड़ जेल भी चपेट में आ गई है। तिडाड़ में कोरोना बम फूटने से दो बंद कैदी और छह जेल कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
जेल के डीजी संदीप गोयल का कहना है कि करीब पांच माह के बाद कोरोना के मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमित कैदियों और जेल कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर दिया है। अन्य कैदियों और कर्मचारियों की भी जांच कराई जा रही है।