फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक 534 नए मरीज मिले, 10 मौतें

Thu, 21 May 2020 04:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को दिल्ली सरकार ने सर्वाधिक 534 नए मरीज मिलने की पुष्टि की। वहीं, बीते एक दिन में 10 लोगों की मौत भी दर्ज की गई। दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 11088 हो गई है, जबकि 176 लोग दम तोड़ चुके हैं। साथ ही, 442 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में कुल 5192 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फिलहाल 5720 एक्टिव केस उपचाराधीन हैं। इनमें 1722 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें 157 आईसीयू में और 23 वेंटिलेटर पर हैं। 550 मरीज कोविड केयर सेंटर, 122 मेडिकल केयर सेंटर और 2358 होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में फिलहाल कंटेनमेंट जोन की संख्या तेजी से घटते हुए 69 रह गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सरिता विहार स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद को अतिरिक्त कोविड केयर सेंटर बनाया है। साथ ही विभाग ने सभी अस्पतालों को कोविड मरीज और उनकी मौत से जुड़ी जानकारी तय समय पर भेजने के सख्त निर्देश दिए हैं। दिल्ली में अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा सैंपल की जांच की जा चुकी है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को एक ही दिन में 500 नए मरीज सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें