फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : दूतावास के अधिकारी की सुरक्षा में तैनात हवलदार ने गोली मारकर की खुदकुशी

Thu, 05 Jan 2023 04:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

वसंत विहार इलाके में हवलदार ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली, जबकि विजय चौक पर दूसरे हवलदार ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। हवलदार 10 फीसदी झुलसा है। उसे राममनोहर लाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संबंधित थाना पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन


वसंत विहार इलाके में हवलदार अशोक कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मूलरूप से सोनीपत का रहने वाला अशोक कुमार दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी यूनिट में तैनात था। उसकी तैनाती इस्राइल दूतावास के अधिकारी के पीएसओ के रूप में थी। दूतावास अधिकारी सी-8, पश्चिमी मार्ग, वसंत विहार में रहते हैं। 

अशोक कुमार की कुछ दूरी पर ड्यूटी करने वाले अमित से जान-पहचान थी। अशोक कुमार की एक दिन पहले अमित से बात हुई थी। अमित भी सोनीपत का रहने वाला है। दोनों को बुधवार को एक साथ सोनीपत जाना था। इसके लिए अमित ने बुधवार सुबह अशोक कुमार के मोबाइल पर कई फोन किए। जब अशोक ने फोन नहीं उठाया तो अमित ने पीएसओ रूम में आकर देखा। रूम की कुंडी अंदर से  बंद थी। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


बहाली के लिए हवलदार ने खुद को आग लगाई
देश के संसद भवन के पास स्थित विजय चौक पर दिल्ली पुलिस के हवलदार ने बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पेट्रोल छिड़कर खुद को आग लगा ली। हवलदार को आग की लपटों में घिरा देखकर विजय चौक पर अफरा-तफरी मच गई। विजय चौक पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हवलदार कुलदीप को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हवलदार 10 फीसदी झुलस गया है। हालांकि, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने बताया कि हवलदार कुलदीप निलंबित चल रहा था। ये पता किया जा रहा है कि उसकी तैनाती कहां थी और उसने ये कदम क्यों उठाया है। नई दिल्ली जिले की संसद मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें