फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में 'बाबरी मस्जिद': हुमायूं पर कांग्रेस सांसद का बयान, कहा- 'नफरत फैलाने की कोशीश, सरकार कार्रवाई करे'

Sun, 07 Dec 2025 12:17 PM IST
राहुल तिवारी एएनआई, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने हुमायूं कबीर और पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद मामले को देश में नफरत फैलाने का तरीका बताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि मस्जिद के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने हुमायूं कबीर पर दिया बयान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलडांगा में निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान सामने आया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि पूरे देश में नफरत का माहौल बनाने का तरीका है। पश्चिम बंगाल सरकार को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हुमायूं कबीर 2019 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुका है। मैं चाहूंगा कि पश्चिम बंगाल सरकार इस पर कड़ी कार्रवाई करे। मस्जिद बनाई जा सकती है, लेकिन मस्जिदों के नाम पर राजनीतिक खेल खेलना गलत है। बाबर हमारे पूर्वज नहीं थे।

ये भी पढ़ें- Parliament: 58000 करोड़ का निजी कोचिंग उद्योग बन रहा परिवारों पर भारी बोझ; सवाल पर संसद में क्या बोली सरकार?
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने हाल ही में कहा था कि हम उखाड़ कर फेंक देंगे, ऐसे बयान माहौल खराब करते हैं। बाबर हमारा कोई बुजुर्ग नहीं था, वह एक बादशाह था और चला गया। मैं हमेशा जोड़ने की बात करता हूं, तोड़ने की नहीं। मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है, ऐसा काम नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें