फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट बचाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : वेणुगोपाल
विज्ञापन

नई दिल्ली। संविधान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत चंदगी राम अखाड़े से डॉ. आंबेडकर स्मारक तक संविधान रक्षा मार्च निकाला। इस दौरान पार्टी ने चुनाव आयोग पर मतदाता सूची से वैध मतदाताओं के नाम काटने और वोट चोरी में भूमिका निभाने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

मार्च में शामिल कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी के बजाय लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ काम कर रहा है। वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके गठजोड़ से वोट चोरी हो रही है और मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि संविधान हर नागरिक को एक वोट का अधिकार देता है और इसमें भेदभाव नहीं हो सकता। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस दिल्ली के 13 हजार से अधिक बूथों पर मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने के लिए अभियान चलाएगी तथा मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें