फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के नाम पर बच्चों को बुलाने का स्कूल पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बुराड़ी स्थित माउंट ओलिवेट स्कूल पर कंपार्टमेंट परीक्षा के नाम पर बच्चों को स्कूल बुलाने का आरोप लगा है। दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन को स्कूल के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद उन्होंने उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, एनसीपीसीआर, एनएचआरसी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने स्कूल पर डीएम एक्ट 2005 व आईपीसी 188 के तहत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन की अध्यक्ष अपराजिता गौतम के अनुसार हमारे पास शिकायत आई है कि शुक्रवार को स्कूल ने नौवीं व ग्यारहवीं के कंपार्टमेंट के बच्चों को परीक्षा के नाम पर स्कूल बुलाया। शुक्रवार को नौवीं के बच्चों का सामाजिक ज्ञान का पेपर था, जबकि शनिवार को गणित, 19 अप्रैल को हिंदी-अंग्रेजी का पेपर है। वहीं ग्यारहवीं के बच्चों का फिजिकल एजुकेशन का पेपर था। स्कूलों में अभी किसी भी कक्षा के बच्चों को बुलाने की मनाही है।
अपराजिता गौतम ने कहा कि कोरोना की चपेट में बच्चे भी आ रहे हैं। ऐसे में स्कूल बच्चों को बुलाकर उनकी जान खतरे में डाल रहा है। उन्होंने स्कूल में बच्चों के कंपार्टमेंट की परीक्षा को निरस्त करने की मांग की है। संभव हो तो बच्चों को आंतरिक मूल्यांकन से बच्चों को पास करने या फिर ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि बिना देरी के स्कूल पर तुरंत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें