फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों को खो चुके विद्यार्थियों की मदद करेगा कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोविड की दूसरी लहर के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गवाई है। दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले ऐसे कई विद्यार्थी हैं जिन्होंने अपने परिवार के मुखिया को खोया है। ऐसे में दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजीडीएवी सांध्य कॉलेज ने अपने विद्यार्थियों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। कॉलेज की ओर से एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
विज्ञापन

टास्क फोर्स ने ऐसे विद्यार्थियों की पहचान की है, जिन्होंने कोरोना के कारण अपने अभिभावकों को खोया है। ये फोर्स विद्यार्थियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी। इन विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई बाधित ना हो, इसके लिए उन्हें लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। साथ ही अध्ययन के लिए पुस्तकें, कॉपी-पेन और फ्री बस पास की सुविधा भी दी जाएगी।
कॉलेज ने फीस माफ करने का फैसला किया
प्रिंसिपल डॉ रविन्द्र गुप्ता के अनुसार जिन विद्यार्थियों के माता-पिता की कोविड के कारण जान चली गई है, ऐसे विद्यार्थियों की पूरी फीस माफ करने का फैसला किया गया है। विश्वविद्यालय स्तर पर दी जाने वाली फीस का भुगतान भी कॉलेज करेगा। ऐसे विद्यार्थियों को आर्थिक डोनेशन देने की भी तैयारी है। कॉलेज ने टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ से भी विद्यार्थियों की मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें