फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता सिर्फ आर्थिक नहीं, सामाजिक आंदोलन भी : विजेंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
-अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत संग्रह और सहयोग सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सहकारिता मॉडल केवल एक व्यापार मॉडल नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जो महात्मा गांधी के आत्मनिर्भर समुदायों के दृष्टिकोण के अनुरूप है। वह गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति में आयोजित सहकारिता वर्ष, संग्रह और सहयोग सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन यूनाइटेड थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटीज फेडरेशन ऑफ दिल्ली लिमिटेड ने किया, जिसमें सहकारिता आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं और संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है, जिसका विषय सहकारिताएं एक बेहतर विश्व का निर्माण करती हैं। यह सहकारी संस्थाओं के सामाजिक-आर्थिक योगदान को रेखांकित करता है। उन्होंने सहकारिताओं को लोकतांत्रिक स्वामित्व का उदाहरण बताते हुए कहा कि ये संस्थाएं असमानता घटाने, गरीबी उन्मूलन और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन को नए युग की ओर बढ़ता हुआ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संग्रह और सहयोग सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम इस बात का प्रतीक है कि स्थानीय सहकारी समितियां किस तरह से बचत, ऋण सुविधा और सामुदायिक नेटवर्क के माध्यम से उन नागरिकों को सशक्त बना रही हैं, जिन्हें पारंपरिक बैंकिंग प्रणाली से बाहर रखा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें