फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने के लिए सीएम ने उद्यमियों से मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को औद्योगिक संगठनों से दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए सहयोग मांगा है। केजरीवाल ने करीब 28 उद्योग संघों के प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से कहा कि वह काम में बाधा डालने वाली अपनी हरेक समस्या बताएं। दिल्ली सरकार सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए उद्योग और केंद्र के साथ मिलकर काम करेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह एक साथ मिलकर दिल्ली ने कोरोना को हराया, उसी तरह अब सरकार, उद्योग, जनता, कारोबारियों सहित सभी हितधारकों को राष्ट्रीय राजधानी की अर्थव्यवस्था को भी पटरी पर लाने की दिशा में काम साथ मिलकर काम करना है। उन्होंने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को भरोसा दिया कि उनके सुझावों को वे निजी तौर पर देखेंगे। जरूरत पड़ने पर इसमें केंद्र सरकार से भी सहयोग लिया जाएगा।
जॉब पोर्टल के बारे में विस्तार से की चर्चा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई फर्मों, व्यवसायों, छोटे और बड़े उद्योगों को उनके लिए काम करने के लिए सही श्रम और श्रमशक्ति खोजने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लॉकडाउन में बहुतों की नौकरी चली गई है। दोनों को लिंक करने के लिए अभी तक सही प्लेटफार्म नहीं था। दिल्ली सरकार ने इसके लिए रोजगार बाजार शुरू किया है। सिर्फ चार दिन में इस पर 7,577 कंपनियों ने पंजीकरण किया है। इन कंपनियों ने 2,04,785 जॉब पोस्ट की है। वहीं, 3,22,865 नौकरी की तलाश करने वालों ने पोर्टल पर आवेदन किया है।
विज्ञापन

उधर, उद्योग के प्रतिनिधियों ने भी सरकार के रोजगार बाजार योजना की सराहना की और इस बात पर बल दिया कि उनकी जरूरतों के अनुसार कुशल श्रम की तलाश हमेशा से एक समस्या रही है। सरकार का पोर्टल इसमें मददगार हो सकता है।
इससे पहले भी मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली सरकार ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए कई कदम उठाया हैं। मसलन, रेहड़ी-पटरी वालों को अपना काम शुरू करने के लिए अनुमति दी गई। दिल्ली सरकार ने एक जॉब पोर्टल शुरू किया है। जॉब पोर्टल पर बहुत ज्यादा रिस्पॉस आ रहा है। केजरीवाल ने कहा कि आने वाले समय वह नियमित तौर पर कारोबारियों से चर्चा कर दिल्ली की अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें