फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: दिल्ली-बिहार के बीच बस समझौता, दिए 216 परमिट; 18 नए रूटों पर चलेगी बसें; लाखों लोगों को मिलेगी राहत

Fri, 27 Nov 2026 04:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली ने बिहार को 216 बस परमिट दिए हैं, जिसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली-बिहार के बीच बस सेवा शुरू होने की घोषणा की। यह सेवा 18 अंतरराज्यीय रूटों पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिहार और दिल्ली सरकारों के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर को दोनों राज्यों के लिए अत्यंत खुशी का बताया। इस समझौते से दोनों क्षेत्रों के बीच परिवहन संपर्क मजबूत होगा।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने बिहार सरकार को कुल 216 परमिट जारी किए हैं। इन परमिटों के माध्यम से बसें 18 अंतरराज्यीय मार्गों पर संचालित होंगी। 

विज्ञापन


ये नए मार्ग दिल्ली को बिहार के विभिन्न शहरों से सीधे जोड़ेंगे। मुख्यमंत्री गुप्ता ने इस पहल को एक उल्लेखनीय उपलब्धि बताया है। इस कदम से दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। यह दोनों राज्यों के बीच आवागमन को बढ़ावा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें