फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: किसानों से सीएम ने एमएसपी और सोलर खेती का किया वादा, किसान प्रतिनिधियों ने रखीं कई समस्याएं

Mon, 25 May 2026 05:40 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

किसानों की समस्याओं और खेती से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में किसानों ने एमएसपी पर गेहूं खरीद फिर शुरू करने और खेतों में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने जैसे फैसलों की सराहना की। 
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : X/@gupta_rekha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों की समस्याओं और खेती से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में किसानों ने एमएसपी पर गेहूं खरीद फिर शुरू करने और खेतों में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने जैसे फैसलों की सराहना की। देरी से योजना लागू होने के कारण इस बार ज्यादातर किसान एमएसपी का लाभ नहीं ले पाए, लेकिन अगली फसल का लाभ इनको मिलेगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जनसेवा सदन में किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर खेती, गांवों और किसान हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में किसानों ने अपनी समस्याएं, खेती में आ रही दिक्कतें और जरूरी मांगें सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान हित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम किया जाए और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो। 

किसानों की आय बढ़ने में मिलेगी मदद : 
किसान प्रतिनिधियों ने दिल्ली सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद दोबारा शुरू करने के फैसले का स्वागत किया। इसके साथ ही खेतों में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने की पहल को भी किसानों ने सकारात्मक कदम बताया। किसानों का कहना था कि इससे खेती की लागत कम करने और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


पीएम मोदी के बताए रास्ते पर सरकार : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार किसान कल्याण, कृषि को मजबूत बनाने और गांवों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों से जुड़े फैसलों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें