फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सीएम ने किया रुद्राभिषेक, शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन मास के अंतिम सोमवार को शिवभक्तों ने की पूजा-अर्चना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सावन मास के अंतिम सोमवार के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अशोक विहार फेज-1 स्थित वैद्यनाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर राजधानी की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सावन में शिव उपासना न केवल धार्मिक अनुष्ठान है बल्कि यह आत्मिक शुद्धि, जनसेवा और सामाजिक समरसता का संदेश भी है। वहीं राजधानी के शिवभक्त भी बड़ी संख्या में मंदिरों मेंं पूजा अर्चना करने पहुंचे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि श्रावण मास श्रद्धा, सेवा और संस्कृति के मूल्यों को पुनः जागृत करने का सशक्त माध्यम है। रुद्राभिषेक से सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार धार्मिक स्थलों की गरिमा और श्रद्धालुओं की भावनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने यमुना सफाई अभियान और कांवड़ यात्रा प्रबंधन को एक आध्यात्मिक और सेवा भाव से जुड़ी पहल बताया। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत कई भाजपा नेताओं ने भी सावन के अंतिम सोमवार को विभिन्न मंदिरों में रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचदेवा लोदी रोड में चिन्नमय मिशन में आयोजित भक्ति संध्या और पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिव उपासना आत्मबल और संकल्प की भावना को मजबूत करती है। दूसरी ओर, शिवभक्तों ने चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर, मादीपुर स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने अपने-अपने इलाके के मंदिरों में भी जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें