फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री केजरीवाल राजधानी के लोगों को दिया दिवाली का तोहफा, 104 क्लस्टर बसों को दिखाई हरी झंडी

Sat, 26 Oct 2019 01:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्लस्टर बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने राजधानी वासियों को सार्वजनिक बसों का तोहफा दिया है। शुक्रवार को सीएम ने द्वारका के सेक्टर-22 डिपो से 104 नई बसों को हरी झंडी दिखाई। इन बसों में पैनिक बटन, हाइड्रॉलिक लिफ्ट, सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस समेत कई आधुनिक सुविधाएं हैं। इस मौके पर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी मौजूद थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को 104 नई बसों की सौगात देते हुए कहा कि इससे सार्वजनिक परिवहन सेवा बेहतर होगी। अगले छह महीने में 3000 नई बसें शामिल होंगी। अगले महीने भी 150 बसें बेड़े में शामिल होंगी। 29 अक्तूबर से भाई दूज वाले दिन से दिल्ली की सभी महिलाओं का सफर मुफ्त हो जाएगा।

इन रूटों पर चलेंगी बसें
नांगलोई से महरौली-6
नजफगढ़ से सफदरजंग टर्मिनल-6
नांगलोई कॉलोनी से बदरपुर एक्सटेंशन-20
कुतुबगढ़ बॉर्डर से पुरानी दिल्ली-19
उत्तम नगर से कापसहेड़ा बॉर्डर-15
कुतुबगढ़ से फतेहपुरी-12
नजफगढ़ से आजादपुर-12
कंझावला से आजादपुर-8
नजफगढ़ से नरेला-4

पैनिक बटन के साथ होंगे सीसीटीवी कैमरे भी
क्लस्टर स्कीम के तहत ऑरेंज बसों में कुल 37 सीटें होंगी। सभी बसों में हाइड्रॉलिक लिफ्ट है, ताकि दिव्यांगों को बस में सवार होने में परेशानी का सामना न करना पड़े। बस में 14 पैनिक बटन और तीन कैमरे लगाए गए हैं। दो कैमरे बस के अंदर लगाए गए हैं, जबकि एक कैमरा पिछले हिस्से में है। इससे ड्राइवर को पीछे आने वाले वाहनों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें