केजरीवाल बोले- मैं जो करता हूं, जनता उसका समर्थन करती है
राज्यसभा में पास हुए दिल्ली सेवा बिल पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं जो भी करता हूं, दिल्ली की जनता उसका समर्थन करती है। उन्होंने मुझे चुनाव में जीत दिलाकर अपना समर्थन दिखाया है।
आगे कहा कि बीजेपी सिर्फ हमारे अच्छे काम को रोकने की कोशिश कर रही है। वे विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। वे मुझे काम करने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार जनता उन्हें कोई सीट नहीं जीतने देगी।
दिल्ली सेवा बिल पास होने पर बोले बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह
राज्यसभा से पास हुए दिल्ली सेवा बिल पर बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देता हूं क्योंकि यह उनकी जीत है। अधिकारियों पर अरविंद केजरीवाल का डर खत्म हो गया है। बिल 30 वोटों के अंतर से पारित हो गया। उन्होंने सोचा कि वे गठबंधन के साथ जीतेंगे। लेकिन अब वह गठबंधन से बाहर निकल जाएंगे।
दिल्ली सेवा बिल राज्यसभा से पास
जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार रात को राज्यसभा से दिल्ली सेवा बिल पास हो गया है। दिनभर चली लंबी बहस के बाद वोटिंग हुई और इस बिल के समर्थन में 131 वोट पड़े तो वहीं इसके विरोध में सिर्फ 102 वोट पड़े।