फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: हिमाचल की तरफ सीएम अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया मदद का हाथ, दस करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर

Fri, 22 Sep 2023 06:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हिमचाल में आपदा पीड़ितों के साथ खड़े हुए हैं। उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए दस करोड़ की सहायता राशि मंजूर की  है।
 
विज्ञापन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : Twitter/@ArvindKejriwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में मानसून के समय आई आपदा में मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए केजरीवाल सरकार पीड़ितों की सहायता के लिए 10 करोड़ रुपये देंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शुक्रवार को इस संबंध में मंजूरी दी। उन्होंने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पत्र के बाद यह फैसला लिया। केजरीवाल ने कहा कि इस कठिन समय में हिमाचल प्रदेश के साथ दिल्ली खड़ी है।

विज्ञापन


हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्र में कहा था कि हाल के मानसून के दौरान लगातार बारिश से राज्य में जान-माल का बहुत नुकसान हुआ, जो राज्य के इतिहास में अभूतपूर्व है। इस आपदा से सड़कों, पेयजल और सिंचाई योजनाओं सहित बुनियादी ढांचे को बहुत नुकसान हुआ है। हिमाचल के प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और पुनर्वास प्रदान करने के लिए सरकार अथक प्रयास कर रही है और सड़कों, पानी की आपूर्ति, बिजली की बहाली और आपदा के कारण बेघर हुए लोगों को आश्रय प्रदान करने जैसे कई राहत उपाय पहले ही किए जा चुके हैं।

भूस्खलन से घर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति से निपटने और राज्य में आजीविका को पुनर्जीवित करने के लिए हिमाचल सरकार ने आपदा राहत कोष-2023 खोला है जहां समर्थक योगदान दे सकते है। इस बाबत तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वित्त मंत्री आतिशी को निर्देश दिए कि आपदा के इस समय में हिमाचल की मदद की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें