फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की सर्दी: लुढ़केगा पारा, बढ़ेगी ठिठुरन, आज शाम तक हल्की बारिश के आसार

Thu, 16 Dec 2021 03:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम पारा 22 व न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले तीन दिनों के भीतर सर्द हवाओं की वजह से न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली में सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार रात तक हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। साथ ही उत्तरी दिशा से आने वाली सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ेगी। साथ ही उत्तरी दिशा से आने वाली सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा। बुधवार को आयानगर 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारे के साथ सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड हुआ है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 22.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते दिनों के मुकाबले दिनभर अच्छी धूप खिले रहने से लोगों को सर्दी से हल्की राहत मिली। लेकिन, शाम होते ही सर्द हवाओं की वजह से कंपकपी बढ़ गई थी। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 46 से 97 फीसदी रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम पारा 22 व न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले तीन दिनों के भीतर सर्द हवाओं की वजह से न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। गौरतलब है कि बीते रविवार को न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था जो कि इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान- 22 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 7  डिग्री सेल्सियस
-सूर्यास्त का समय: 5: 27 बजे
-सूर्योदय का समय: 7:07 बजे
-सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। शाम होते ही मौसम करवट ले सकता है और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें