फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोकसी ने वेब सीरीज ‘बैड ब्वॉय बिलेनियर्स के खिलाफ लगाई याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी ने नेटफ्लिक्स की आने वाली वेब सीरीज ‘बैड ब्वॉय बिलेनियर्स’ के खिलाफ बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याचिका में इस वेब सीरीज का पूर्वावलोकन करवाने का निर्देश देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति नवीन चावला की एकल पीठ ने इस याचिका पर संक्षिप्त जिरह सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त के लिए तय कर दी। चोकसी ने यह याचिका अधिवक्ता विजय अग्रवाल के जरिये दायर की है। याचिका में नेटफ्लिक्स को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वह वेब सीरीज के किसी भी एपिसोड को जारी न करे।
याचिका के अनुसार इस वेब सीरीज में मेहुल चोकसी को भी शामिल किया गया है और उनके खिलाफ जांच और ट्रायल का उल्लेख किया गया है। यह उनके अधिकारों का हनन है। उन्होंने अदालत और याचिकाकर्ता के वकीलों के लिए इसके पूर्वावलोकन का निर्देश नेटफ्लिक्स को देने की मांग की।
विज्ञापन

वकील विजय अग्रवाल ने दलील दी कि वे वेब सीरीज पर रोक नहीं चाहते लेकिन प्रीव्यू देखना चाहते हैं। अग्रवाल ने कहा मामले की जांच चल रही है और उक्त सीरीज याचिकाकर्ता के अधिकारों का हनन करेगी।
वहीं दूसरी ओर नेटफ्लिक्स की ओर से वकील नीरज किशन कौल ने कहा कि वेब सीरीज में करीब दो मिनट तक नीरव मोदी के बारे में दिखाया गया है, जिसमें मेहुल चैकसी को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट को लेकर कोई नियमन नहीं है। शुरुआती दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सुनवाई को शुक्रवार तक स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें