फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Municipal Corporation: स्पोर्ट्स एकेडमी में बच्चों को मिलेगा सुनहरा भविष्य, दी जाएगी तकनीकी और फिजिकल ट्रेनिंग

Sun, 22 May 2022 04:48 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

नजफगढ़ जोन में साहिब सिंह वर्मा स्पोर्ट्स स्टेडियम के अंदर स्पोर्ट्स एकेडमी की स्थापना की है। यहां बच्चों को तकनीकी व शारीरिक रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम ने खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बेहतर कदम उठाया है। निगम के इस बेहतर कदम से निगम विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सुनहरा भविष्य मिलेगा। निगम ने अपने प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को ग्रास रूट पर खेलों का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


एकीकृत दिल्ली नगर निगम बनने से महीनों पहले ही तब के दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अपने प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को खेलों का प्रशिक्षण देने की कवायद शुरू कर दी थी। नजफगढ़ जोन के निगम प्राथमिक विद्यालयों के 60 अध्यापकों को दस दिन तक फुटबाल का तकनीकी व शारीरिक प्रशिक्षण दिलाया गया था।

इसका उद्देश्य निगम के विद्यालयों में पढ़ने वाले ग्रामीण क्षेत्र व गरीब तबके के बच्चों को खेलों में आगे ले आना था। फिर निगम आयुक्त ज्ञानेश भारती के निर्देश से इस कार्यक्रम में बदलाव किया गया और बाकी खेलों के प्रशिक्षण पर सहमति बनी। फिर नजफगढ़ जोन स्थित साहिब सिंह वर्मा स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्पोर्ट्स एकेडमी खोली गई।
विज्ञापन


प्रतिभावान बच्चों की तलाश शुरू
खेलों का प्रशिक्षण ले चुके 60 अध्यापकों को मौजूदा समय विद्यालय स्तर पर अभी फुटबॉल टैलेंट को परखने की जिम्मेदारी दी गई है। आने वाले दिनों में क्रिकेट, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, खो-खो, पैरा-गेम्स इत्यादि खेलों के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा, फिर बच्चों की प्रतिभा तलाशी जाएगी।

खेलो इंडिया कैंपेन की प्रेरणा से निर्णय
निगम अधिकारियों के मुताबिक आयुक्त ज्ञानेश भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल %खेलो इंडिया% और %एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है% की संकल्पना से प्रेरणा लेकर विद्यालयी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया। उनकी विशेष रुचि और प्रयास से नजफगढ़ जोन में डॉ साहिब सिंह वर्मा स्टेडियम ककरौला में ग्रासरूट फुटबॉल एकेडमी आरंभ की गई है। निगम के अतिरिक्त आयुक्त शिक्षा एए ताजिर व शिक्षा विभाग निदेशक विकास त्रिपाठी की निगरानी में अभी यहां फुटबॉल एकेडमी संचालित की जाएगी।

निगम विद्यालयों में नहीं था खेल का आधारभूत ढांचा
अतिरिक्त आयुक्त एए ताजिर ने बताया कि निगम विद्यालयों के छात्रों के लिए खेलों का आधारभूत ढांचा भी उपलब्ध नहीं था। इस कमी को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग ने डॉ. साहिब सिंह वर्मा स्टेडियम ककरौला में फुटबॉल अकादमी आरंभ की है। इस अकादमी को सुचारू रूप से चलाने के लिए चार फुटबॉल प्रशिक्षक व सहायक अनुबंध आधार पर नियुक्त किए गए हैं। यह प्रोजेक्ट के लिए चार क्लस्टर बनाए गए हैं। इससे निगम विद्यालयों में पढ़ने वाले ग्रामीण क्षेत्रों व वंचित वर्ग के छात्रों को खेल सुविधाएं मिलेंगी। इससे छात्रों का शारीरिक विकास अच्छा होगा, वहीं दूसरी ओर देश में पेशेवर खेलों के क्षेत्र में भी विकास होगा। 

पहले फेज में चार क्लस्टर को प्रशिक्षण
एए ताजिर ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत नजफगढ़ क्षेत्र के चार क्लस्टर ककरौला, झाडौदा, पोचनपुर और सुरहेरा में आरंभ किया है। इसमे प्रत्येक क्लस्टर में तीन विद्यालय होंगे। वर्तमान में ककरौला 1, ककरौला 2, घासीपुरा, झड़ौदा बाल, झड़ौदा कन्या, दिचाऊं बाल, दिचाऊं कन्या, पोचनपुर बाल, पोचनपुर कन्या विद्यालयों के बच्चे इसमें शामिल किए गए हैं। ककरौला स्टेडियम में शाम के 4 बजे से 7 बजे तक इन बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अंतर निगम टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे
भविष्य में इस प्रोजेक्ट और इस स्पोर्ट्स सेल के तहत अंतर निगम विद्यालयी टूर्नामेंट भी आयोजित कराए जाएंगे। आने वाले समय में क्रिकेट, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, खो-खो,पैरा गेम्स इत्यादि खेलों को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें