फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: स्वयंसिद्धा कार्यक्रम में छात्राओं को सम्मानित करेंगी मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू में अगले माह होने वाले छात्रसंघ चुनाव की हलचल तेज
विज्ञापन

छात्र संगठन एबीवीपी एक सितंबर को कार्यक्रम आयोजित करेगा


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में अगले माह होने वाले छात्रसंघ चुनाव की हलचल तेज हो गई है। संगठन अपने-अपने स्तर पर छात्र-छात्राओं के वोट को अपने पक्ष में करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसी कड़ी में छात्र संगठन एबीवीपी एक सितंबर को स्वयंसिद्धा कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उपस्थित होंगी। कार्यक्रम में वह डीयू की उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित करेंगी।

वर्ष 2014 से एबीवीपी-डूसू लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है जिससे कि उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया जा सके। कार्यक्रम में डीयू में अध्ययनरत छात्राओं को शैक्षणिक गतिविधियों, एनसीसी, एनएसएस, ईसीए और खेलकूद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे जिनमें छात्राएं प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष एबीवीपी-डूसू की ओर से एक हजार छात्राओं को स्वयंसिद्धा कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया था। इस बार डीयू में पढ़ रहीं 5000 से अधिक विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने अब तक इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया है। एबीवीपी दिल्ली के प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि एबीवीपी सदैव ही परिसरों में छात्राओं के लिए कार्य करता रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी स्वयंसिद्धा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें