फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मुख्यमंत्री ने बीजेपी दिल्ली विन किताब का विमोचन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में बीजेपी दिल्ली विन - मोदी की गारंटी किताब का विमोचन किया। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी पर समर्पित ये किताब भाजपा दिल्ली महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा ने लिखा है, जिसे प्रभात प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में कहा, ये जीत हजारों कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है, जिन्होंने 2015 और 2020 की हार के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान ने जनता का भरोसा जीता। उन्होंने खुद को कार्यकर्ता बताते हुए कहा, यह सरकार हर कार्यकर्ता की ताकत और जनता के विश्वास से बनी है। उनका लक्ष्य दिल्ली को मोदी विजन के मुताबिक विकसित करना है। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, यह वैचारिक और नैरेटिव की लड़ाई थी। सत्य हमेशा जीतता है। यह किताब झूठ के खिलाफ सत्य का दस्तावेज है। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, मंत्री अल्का गुज्जर और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें