फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी शुभकामनाएं, कहा- दिल्ली का विकास नई ऊंचाइयों को छुएगा

Sun, 01 Nov 2026 11:38 AM IST
Vijay Singh Pundir न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश साझा करते हुए दिल्ली के गौरवशाली इतिहास और भविष्य के प्रति सरकार के संकल्प को दोहराया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'सदियों की कहानियां समेटे इस शहर की यात्रा में 1 नवंबर 1956 को एक नया अध्याय जुड़ा, जब दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिला। हमारा संकल्प है कि दिल्ली की सदियों पुरानी पहचान भी अक्षुण्ण रहे और उसका भविष्य भी भव्य बने। दिल्ली की विरासत भी संवरेंगी, दिल्ली का विकास भी नई ऊंचाइयों को छुएगा। हर गली में खुशहाली, हर घर में आधुनिक सुविधाएं और हर नागरिक के जीवन में समृद्धि सुनिश्चित करेंगे। हम दिल्ली को उसके गौरवशाली अतीत के अनुरूप एक शानदार भविष्य देकर रहेंगे। इस दिवस की आप सभी दिल्लीवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें