फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम रेखा का भगवंत मान पर हमला: विधानसभा में नशे में पहुंचने का आरोप, कहा- 'धिक्कार है, शर्मनाक है'

Fri, 01 May 2026 09:43 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर नशे की हालत में विधानसभा पहुंचने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि ऐसे लोग राज्य का भला नहीं कर सकते। रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल से भी इस मामले पर जवाब मांगा।
विज्ञापन
सीएम रेखा का भगवंत मान पर बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान नशे की हालत में विधानसभा पहुंचे। रेखा गुप्ता ने इस घटना को 'धिक्कार है, शर्मनाक है' बताया।

विज्ञापन


सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि राज्य का मुखिया नशे में होकर पूरे राज्य को शर्मसार करता है। गुप्ता ने दावा किया कि भगवंत मान पहले भी कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में नशे में दिखे हैं। उन्होंने सवाल किया कि नशे में रहने वाला व्यक्ति राज्य के लोगों को नशे से कैसे बचाएगा।

रेखा गुप्ता ने केजरीवाल से इस पर जवाब मांगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों के साथ पंजाब के लोगों का भला हो नहीं सकता। रेखा गुप्ता ने कहा कि 2027 का चुनाव उनके भ्रष्टाचारी राज के लिए आखिरी कील बनेगा। जनता ही यह आखिरी कील लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें