फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 16 जनवरी को करेंगे टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत, एलएनजेपी में सभी तैयारियां पूरी

Tue, 12 Jan 2021 11:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल में टीकाकरण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यहां लोगों के टीकाकरण के लिए 3 बूथ बनाए गए हैं। जहां एक दिन में करीब 300 लोगों को टीका लगाया जा सकता है। अस्पताल में एक इमारत की दूसरी मंजिल को पूरी तरह टीकाकरण कार्यक्रम के लिए आरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 16 जनवरी को अस्पताल में टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। यहां सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। काफी बड़े स्थान पर टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। यहां निरीक्षण कक्ष में एक समय में करीब 100 लोगों के बैठने की क्षमता है। यह दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में सबसे बड़ा वैक्सीनेशन सेंटर है। 

टीकाकरण कार्यक्रम पर नजर बनाए रखने के लिए अस्पताल के सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तक कोरोना के टीके अस्पताल पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें