फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू: वार्षिक फीस जमा नहीं कराई तो दाखिला हो जाएगा रद, छात्रों को दिया अंतिम मौका

Tue, 12 Jan 2021 11:28 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
ipu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में छात्रों ने दाखिला लिया था। लेकिन काफी छात्रों ने अब तक अपनी वार्षिक फीस जमा नहीं कराई है। ऐसे में अब आईपीयू प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। यदि अब छात्रों ने फीस जमा नहीं कराई तो ना केवल वह परीक्षा में बैठ सकेंगे, बल्कि उनका दाखिला भी रद माना जाएगा।
विज्ञापन


बीते साल आईपीयू के विभिन्न यूनिवर्सिटी स्कूल में दाखिला लिया था। वह शैक्षणिक सत्र 2019-20 में फीस जमा कराने के निर्धारित समय तक फीस जमा नहीं करा पाए या जमा कराने के योग्य नहीं थे। ऐसे में अब उन्हें वार्षिक फीस जमा कराने के लिए अंतिम अवसर दिया जा रहा है। ऐसे छात्रों को 15 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी वार्षिक फीस जमा करानी होगी।

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर छात्र फीस का भुगतान नहीं करते तो उनका दाखिला रद माना जाएगा। उन्हें अपनी पढ़ाई जारी करने की मंजूरी नहीं होगी और ना ही वह विश्वविद्यालय की किसी परीक्षा में बैठ सकेंगे। छात्र आईपीयू की वेबसाइट केमाध्यम से ही फीस का भुगतान कर सकेंगे। फीस भुगतान करने के बाद उन्हें भुगतान की स्लिप रिकॉर्ड केलिए अपने संबंधित यूनिवर्सिटी स्कूल में जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें