फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: चोंगथम विक्रम सिंह हत्याकांड में पांच पर आरोप तय, दो को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
6 सितंबर 2026 की रात किलोकरी गांव में शोर-शराबे को लेकर विवाद हुआ था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। साकेत कोर्ट ने किलोकरी गांव में हुए चोंगथम विक्रम सिंह हत्याकांड में पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में आरोप तय करने का आदेश दिया है। वहीं, कोर्ट ने सबूतों की कमी के आधार पर दो आरोपियों मन्नू और विजय को मामले से बरी कर दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनुज अग्रवाल की अदालत ने यह फैसला सुनाया।

अदालत ने मामले में पेश सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीदों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विचार किया। कोर्ट ने पाया कि आरोपी भारत, दीपांशु, रामजान खान, मोहन विश्वकर्मा और प्रमोद के खिलाफ मारपीट और हत्या में शामिल होने के पर्याप्त शुरुआती सबूत हैं। इन पांचों पर हत्या, दंगा और गवाह आलोक कुमार के साथ मारपीट करने के आरोप तय किए गए हैं। वहीं, मन्नू और विजय पर आरोप था कि उन्होंने वारदात के दौरान इमारत के गेट पर खड़े होकर निगरानी की थी, ताकि कोई पीड़ित को बचाने न आ सके। कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ इस आरोप की पुष्टि करने वाले पर्याप्त सबूत नहीं हैं। केवल घटनास्थल पर मौजूद होने से अपराध में शामिल होना साबित नहीं होता। इसी आधार पर दोनों को आरोपों से मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर 2026 की रात किलोकरी गांव में शोर-शराबे को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कुछ लोगों ने विक्रम सिंह के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें