फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 11 दिसंबर को बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

Wed, 09 Dec 2020 01:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बारिश का मौसम। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 11 दिसंबर को हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं मंगलवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली-एनसीआर में कोहरा छाया रहा। हालांकि, सोमवार की तुलना में इसमें मामूली कमी दिखी। सुबह 8 बजे के बीच दृश्यता 300 मीटर रही। सूरज चढ़ने पर स्थिति में सुधार हुआ और दोपहर तक यह सामान्य हो गई। हालांकि, शाम को फिर दिल्ली में कोहरा दिखा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। आगामी 11 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके बाद सर्दी और बढ़ेगी।

उन्होंने बताया कि हवा में नमी का स्तर अधिकतम और गति धीमी होने की वजह से कोहरा बढ़ता है। मंगलवार को 300 मीटर की दृश्यता के साथ कोहरा औसत श्रेणी में रहा है। जनवरी तक कोहरे के 250 से 300 मीटर दृश्यता सूचकांक में बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लोधी रोड 10.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा। इसके बाद मुंगेशपुर में 11.9 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें